Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, June 28, 2026

स्कूल बसों के खिलाफ जांच अभियान पहली से

 स्कूल बसों के खिलाफ जांच अभियान पहली से

लखनऊ, विसं। परिवहन विभाग एक जुलाई से स्कूली बसों की फिटनेस जांच के लिए विशेष अभियान चलाएगा। इस दौरान बसों की तकनीकी खराबी, फिटनेस, सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी, साथ ही चालकों का भी भौतिक सत्यापन, जांच भी होगी। बॉडी की संरचना, बस की छत की निर्धारित भार मानक के अनुसार मजबूत, सीट तथा सीट एवं एंकरेज टे्ट, बॉडी चेसिस माउंटिंग टेस्ट, आपातकालीन गेट की जांच होगी।




परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि अभियान का लक्ष्य न केवल नियम लागू करना बल्कि स्कूल परिवहन को जवाबदेह और पारदर्शी बनाना है। अभियान के दौरान देखा जाएगा कि स्कूल बसों में मानकों का पालन हो रहा है या नहीं। बसों को गोल्डन यलों रंगों में रंगा होना, उसमें स्पष्ट रूप से स्कूल बस लिखा होना अनिवार्य है।

स्कूल बसों के खिलाफ जांच अभियान पहली से Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link