Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, June 15, 2026

शिक्षामित्रों की बैठक में छाया रहा स्थानांतरण का मुद्दा

 शिक्षामित्रों की बैठक में छाया रहा स्थानांतरण का मुद्दा

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक हुई। इसमें स्थानांतरण प्रक्रिया के रुके होने का मुद्दा छाया रहा।


जिलाध्यक्ष रामपूत पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18000 रुपये किया है। पिछले नौ वर्षों से शिक्षामित्रों के मानदेय में एक पैसे की भी वृद्धि नहीं हुई थी। मानदेय बढ़ने से शिक्षामित्रों में उत्साह है, लेकिन शिक्षामित्र अभी पूरी तरह संतुष्ट नहीं है।


महंगाई को देखते हुए मानदेय अब भी कम है, साथ ही स्थानांतरण प्रक्रिया भी रुकी हुई है। जिला संरक्षक डॉ.रत्नाकर दीक्षित ने कहा कि सरकार एक ओर कैशलेश चिकित्सा दे रही है, वहीं दूसरी ओर अब तक शिक्षामित्रों को चिकित्सीय अवकाश अनुमन्य नहीं है।






इस बीच सुशील कुमार को खुटार का अध्यक्ष, विमल कुमार महामंत्री व रामआसरे कोषाध्यक्ष बनाए गए। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामलाल यादव, सुबोध वर्मा, सिकंदर खां, रामगोपाल, रंजीत सिंह, सुशील सिंह, मानवेंद्र सिंह, विचित्रपाल आदि मौजूद रहे।

शिक्षामित्रों की बैठक में छाया रहा स्थानांतरण का मुद्दा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link