Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, June 15, 2026

कटऑफ और प्रतीक्षासूची पर आंदोलन की रणनीति तय

 कटऑफ और प्रतीक्षासूची पर आंदोलन की रणनीति तय

प्रयागराज। लेखपाल पेपर लीक, यूपीएसआई स्कोर कैडर, वेटिंग लिस्ट तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं जैसे मुद्दों पर 'संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच' के बैनर तले रविवार को शिवाजी पार्क, मम्मेडिंगज में प्रतियोगी छात्रों की बैठक आयोजित की गई।



बैठक में पूर्व में घटित घटनाओं, प्रशासनिक कार्रवाइयों तथा आंदोलन के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। साथ ही, भविष्य में आंदोलन के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, भ्रम या अव्यवस्था से बचने तथा छात्र एकजुटता और आपसी संवाद के माध्यम से आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति बनाई गई।




मंच के संयोजक पंकज पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को पुनः बुलाई गई बैठक में आगे की कार्ययोजना और आंदोलन की दिशा पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा, सोमवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी प्रेषित किया जाएगा।

कटऑफ और प्रतीक्षासूची पर आंदोलन की रणनीति तय Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link