Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, June 15, 2026

बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर

 📢*बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर!*✔️


📚🖊️ 1 जुलाई से नए विद्यालय में योगदान दे सकते हैं शिक्षक


🟢शिक्षा विभाग राज्य में शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन की प्रक्रिया को तेज गति से पूरा करने की तैयारी में है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 17 जून को नई ट्रांसफर नीति कैबिनेट में प्रस्तुत की जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद मात्र 14 दिनों में पूरी प्रक्रिया संपन्न करने का लक्ष्य रखा गया है।


🌠संभावित कार्यक्रम


👉 17 जून : कैबिनेट में नई ट्रांसफर नीति का प्रस्ताव


👉 20 जून से 25 जून : शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन


👉 26 जून से 30 जून : पदस्थापन एवं स्थानांतरण प्रक्रिया


👉 1 जुलाई से 7 जुलाई : नए विद्यालय में योगदान


📌 *नई व्यवस्था की प्रमुख बातें:*


💠विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों का संतुलन बनाया जाएगा।


🔘जिस विद्यालय में किसी विषय के शिक्षक आवश्यकता से अधिक होंगे, वहां से शिक्षकों का स्थानांतरण अन्य विद्यालयों में किया जाएगा।


🟣 छात्रों और शिक्षकों के अनुपात को ध्यान में रखकर पोस्टिंग की जाएगी।


🔰राज्य के लगभग 5.80 लाख शिक्षक इस प्रक्रिया के दायरे में आ सकते हैं।


 🌐शिक्षा विभाग ने नई नीति तैयार करने से पहले उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा सहित 11 राज्यों की स्थानांतरण व्यवस्था का अध्ययन किया है।


♦️ महत्वपूर्ण सूचना


🗣️फिलहाल यह प्रस्तावित कार्यक्रम है। अंतिम निर्णय कैबिनेट की स्वीकृति एवं शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक दिशा-निर्देशों के बाद ही प्रभावी होगा।


बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link