Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, June 15, 2026

यूपी के दो करोड़ बच्चों का पोषण संग बौद्धिक विकास : योगी

 यूपी के दो करोड़ बच्चों का पोषण संग बौद्धिक विकास : योगी

गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर से प्रदेश के सुपोषण मिशन के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। कहा कि इस योजना का लाभ आने वाले समय में प्रदेश के लगभग दो करोड़ बच्चों को मिलने वाला है। इससे बच्चों को पोषण के साथ बौद्धिक खुराक भी मिलेगी।



मुख्यमंत्री ने रविवार को स्पोर्ट्स कॉलेज में 1000 करोड़ की योजनाओं की सौगात देने के साथ ही सुपोषण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अगर बचपन सुरक्षित है तो भविष्य भी सुरक्षित है। इस बचपन को मजबूत बनाने के लिए सबसे पहले गर्भवती और धात्री महिलाओं में कुपोषण की समस्या का समाधान करना आवश्यक है। जब मां स्वस्थ होगी, तभी बच्चा स्वस्थ होगा। जो भी बच्चा पैदा होता है, उसके जीवन के प्रारंभिक हजार दिन उसकी भावी नींव के निर्माण में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि इन हजार दिनों में उचित देखभाल की जाए तो न केवल उस परिवार के लिए, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र के लिए एक सशक्त नींव तैयार होती है। इसका कारण यह है कि बच्चा केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि समाज का और अंततः पूरे राष्ट्र का भविष्य होता है।

यूपी के दो करोड़ बच्चों का पोषण संग बौद्धिक विकास : योगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link