Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, June 15, 2026

मोबाइल पर नहीं बजेगा इमरजेंसी अलर्ट

 मोबाइल पर नहीं बजेगा इमरजेंसी अलर्ट

नई दिल्ली, एजेंसी। भारी बारिश-तूफान या अन्य प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में मोबाइल फोन पर बजने वाला इमरजेंसी अलर्ट अब कुछ समय तक नहीं बजेगा। केंद्र सरकार की सेल ब्रॉडकास्ट सेवा कुछ समय के लिए रोक दी गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की सलाह के बाद अगले आदेश तक यह सेवा बंद रहेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।



हालांकि इस रोक के कारण अभी स्पष्ट नहीं किए गए हैं, लेकिन अधिकारियों ने संकेत दिया कि संबंधित एजेंसियों के साथ इस सेवा से जुड़ी तकनीकी और प्रक्रियात्मक समीक्षा की जा रही होगी। बता दें कि केंद्र सरकार ने मई माह में यह प्रणाली लागू की थी।


क्या है सेल ब्रॉडकास्ट सेवा


सेल ब्रॉडकास्ट सेवा का प्रयोग प्राकृतिक आपदा, सुरक्षा स्थिति, आपातकाल के दौरान वास्तविक समय पर चेतावनी जारी करने के लिए किया जाता है। इससे इंटरनेट पर निर्भर हुए बिना पारंपरिक मोबाइल नेटवर्क पर तेजी से सूचनाएं भेजी जा सकती हैं।

मोबाइल पर नहीं बजेगा इमरजेंसी अलर्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link