टीजीटी, पीजीटी और असिस्टेंट प्रोफेसर के नए भर्ती में ईडब्ल्यूएस के पदों का उल्लेख करें
प्रयागराज। प्रतियोगी छात्र प्रतिनिधिमंडल के शीतला प्रसाद ओझा ने टीजीटी, पीजीटी और असिस्टेंट प्रोफेसर के नए विज्ञापन में ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) वर्ग के पदों का स्पष्ट उल्लेख करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसके पहले जो भी भर्ती होती थी, उसमें ईडब्ल्यूएस पदों की संख्या नहीं दी जाती थी। जब विज्ञापन में स्पष्ट उल्लेख होगा तो छात्र भ्रमित नहीं होंगे।
