Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 28, 2026

23 दिन में बना सिर्फ छह हजार विद्यार्थियों का अपार

23 दिन में बना सिर्फ छह हजार विद्यार्थियों का अपार



सरकारी व निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बनाने में लापरवाही बरतने वाले स्कूल अब विभाग की रडार पर हैं।

यह अलग बात है कि ऐसे स्कूलों पर विभाग के कड़े आदेश का असर होता नहीं दिख रहा। बताया जा रहा कि विभागीय स्तर पर बार-बार निर्देश जारी किए जाने के बाद जिले में अपार कार्ड बनाने में तेजी नहीं आ रही है। हालांकि इस मामले में सरकारी स्कूल से अधिक निजी स्कूल उदासीनता बरत रहे हैं।

■अपार बनवाने में निजी स्कूलों की उपलब्धि ओवरऑल 65% रही 

■सरकारी स्कूल में 80 प्रतिशत, निजी स्कूल में मात्र 35 प्रतिशत

बताया जा रहा कि जिले में निजी स्कूलों द्वारा विभागीय आदेश की अवहेलना किए जाने अपार बनाने की धीमी रफ्तार से ओवरऑल 65 प्रतिशत सीवान की उपलब्धि अब-तक दर्ज कराई गई है। जिले में निजी स्कूलों में 23 दिन मे सिर्फ 6000 छात्र-छात्राओं का ही आपार बन सका है। 28 जुलाई को 25 हजार छात्र-छात्राओं का डाटा एपियर के शर्त को पूर्ण कर था, लेकिन अबतक सिर्फ 19 हजार एपियर का शर्त को पूर्ण कर रहा है। यानि कि 23 दिन मे सिर्फ 6 हजार छात्र-छात्राओं का अपार निजी स्कूल द्वारा बनाया गया है।

जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार निजी स्कूल में मात्र 35 प्रतिशत जबकि सरकारी स्कूल में 80 प्रतिशत छात्र-छात्राओं का अपार बनाया जा चुका है।

23 दिन में बना सिर्फ छह हजार विद्यार्थियों का अपार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link