Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 28, 2026

शिक्षक बहाली एक ही परीक्षा से होगी; सम्राट चौधरी

शिक्षक बहाली एक ही परीक्षा से होगी; सम्राट चौधरी

पटना, हि.ब्यू.। बिहार में पहले, दूसरे और तीसरे चरण की तरह चौथे चरण की शिक्षक बहाली भी एक ही परीक्षा से होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर यह ऐलान किया।






मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर सरकार शुरू से ही गंभीर रही है। अब छात्रों की मांगों पर निर्णय लिया गया है कि इस बार की शिक्षक नियुक्ति (टीआरई-4) परीक्षा एकल चरण में ही आयोजित की जाएगी।




मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नौ अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए हैं। इसके तहत राज्य सरकार ने विभिन्न परीक्षाओं में सुधार के लिए अनुशंसाएं देने के लिए ‘परीक्षा सुधार पर एक विशेषज्ञ समिति’ का गठन किया है। पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित यह समिति विभिन्न परीक्षाओं से संबंधित छात्रों की शिकायतों की भी सुनवाई करेगी।




● इसके पहले गुरुवार को छात्र संघों के साथ शिक्षा विभाग की वार्ता में दस बिन्दुओं पर विमर्श हुआ और सभी मांगों पर सहमति बनी।


● बिहार कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाएं समय पर लेने के लिए कैलेंडर जारी होगा।


● 1799 पदों पर दारोगा बहाली परीक्षा की जांच होगी।


● सहायक प्राध्यापक से पहले बिहार पात्रता परीक्षा-बीईटी के संदर्भ में छात्र हाईकोर्ट द्वारा गठित कमेटी के समक्ष साक्ष्य सहित अपना पक्ष रखेंगे या सुझाव देंगे।


● लाइब्रेरियन की बहाली के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


● भर्ती में संविदाकर्मियों को अंक और वेटेज देने की स्थिति में अलग कोटे का निर्धारण किये जाने के संदर्भ में उच्चस्तरीय समिति बनाकर विचार किया जाएगा।



शिक्षक बहाली एक ही परीक्षा से होगी; सम्राट चौधरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link