Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 29, 2026

छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को मौका, 29 से होगा भुगतान

छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को मौका, 29 से होगा भुगतान

प्रयागराज। दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2025-26 में आवेदन करने के बावजूद छात्रवृत्ति से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। शासन ने सभी वर्गों के ऐसे पात्र छात्रों की छात्रवृत्ति का भुगतान कराने के लिए मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन लॉक करने और आवेदन में सुधार की समय-सारिणी जारी कर दी है। इसके तहत शिक्षण संस्थानों को एक से सात सितंबर तक मास्टर डाटा तैयार करना होगा। विश्वविद्यालय या कॉलेज की ओर से फीस आदि का सत्यापन दो से आठ सितंबर तक किया जाएगा, जबकि रिजल्ट अपलोड करने की प्रक्रिया तीन से 10 सितंबर तक पूरी करनी होगी। त्रुटिपूर्ण आवेदन में छात्र-छात्राएं 16 से 18 सितंबर तक सुधार कर सकेंगे।






स्कूलों का मार्ग जर्जर




मेजा। पीएम श्री जवाहर नवोदय, कस्तूरबा गांध आवासीय विद्यालय मार्ग की हालत खस्ता है। तीन दशक पहले अनगढ़ पत्थर से निर्मित संपर्क मार्ग, जगह-जगह पूरी तरह बैठ गया है। आवासीय विद्यालय, जवाहर नवोदय व कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक भी परेशान हैं।



छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को मौका, 29 से होगा भुगतान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link