Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 30, 2026

MDM बड़ा घोटाला: प्रधानाचार्य और जिला समन्वयक पर केस, जांच में ₹13.71 लाख की वित्तीय अनियमितता

MDM बड़ा घोटाला: प्रधानाचार्य और जिला समन्वयक पर केस, जांच में ₹13.71 लाख की वित्तीय अनियमितता

बलिया। मिड-डे मील में अनियमितता के मामले में इंटर कॉलेज ताजपुर मुड़ियारी के प्रधानाचार्य और एमडीएम के जिला समन्वयक के खिलाफ मनियर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी बांसडीह अनुप त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एमडीएम में अनियमितता की शिकायत जिलाधिकारी से गोपनीय रूप से की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने बीएसए मनीष कुमार सिंह और डीआईओ आनंद प्रकाश की दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे।




दोनों अधिकारियों की टीम ने 5 अगस्त को विद्यालय पहुंचकर जांच की। इस दौरान प्रधानाचार्य चंद्रशेखर पांडेय से कक्षा छह, सात और आठ में छात्र संख्या तथा शिक्षण व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई। जांच के दौरान छात्र उपस्थिति पंजिका और यू-डायस पोर्टल पर दर्ज छात्र संख्या में काफी अंतर पाया गया।




जांच में यह भी सामने आया कि विद्यालय में एमडीएम नहीं बनने की बात कही गई थी। जांच के दौरान एमडीएम मद में कुल ₹13 लाख 71 हजार 573 रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई। इसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 में ₹7 लाख 30 हजार 904 रुपये और वर्ष 2025-26 में ₹6 लाख 40 हजार 699 रुपये की अनियमितता पाई गई।




मामले में अधिकारियों की जांच रिपोर्ट और खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रधानाचार्य और जिला समन्वयक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

MDM बड़ा घोटाला: प्रधानाचार्य और जिला समन्वयक पर केस, जांच में ₹13.71 लाख की वित्तीय अनियमितता Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link