Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 30, 2026

यूपीटीईटी परिणाम में गड़बड़ी का आरोप

यूपीटीईटी परिणाम में गड़बड़ी का आरोप

प्रयागराज। यूपीटीईटी 2026 के परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रतियोगी छात्रों ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से समस्या के तत्काल समाधान की मांग की है।






प्रतियोगी छात्र प्रतिनिधिमंडल के शीतला प्रसाद ओझा ने कहा कि परीक्षा के कई प्रश्नों पर आपत्ति जताते हुए परिणाम जारी होने से पहले आयोग को प्रत्यावेदन दिया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि कई अभ्यर्थियों की ओएमआर में कोई गड़बड़ी नहीं होने के बावजूद उनका परिणाम निरस्त कर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने दावा किया कि प्रदेश में 50 हजार से अधिक अभ्यर्थी प्रभावित हैं। छात्रों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

यूपीटीईटी परिणाम में गड़बड़ी का आरोप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link