Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 30, 2026

छात्र-छात्राओं के ईंट ढोने का वीडियो वायरल

छात्र-छात्राओं के ईंट ढोने का वीडियो वायरल

सोनभद्र। घोरावल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पुरनाकला में बाउंड्री निर्माण के लिए बच्चों से ईंट ढुलवाने का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामले का संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका माण्डवी कुमारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है।




बीएसए ने बताया कि प्रसारित वीडियो के अवलोकन के बाद मामला संज्ञान में आया। वीडियो में विद्यालय की टूटी बाउंड्री के निर्माण के लिए अध्ययनरत बच्चों से ईंट ढुलाई का कार्य कराया जाना बताया जा रहा है। जबकि बाउंड्री निर्माण के लिए राजगीर और श्रमिक भी लगाए गए हैं। बच्चों से इस तरह का कार्य कराया जाना विभागीय निर्देशों के विपरीत है। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण नहीं मिलने अथवा स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उधर प्रधानाध्यापिका ने बताया कि बच्चों से किसी ने काम करने के लिए नहीं कहा था, बच्चे अपने से ईटा उठाकर ढोने लगे थे। जब हमकों इसकी जानकारी हुई तो तत्काल उन्हें पढ़ने के लिए भेज दिया। मजदूर और मिस्त्री पहले से ही काम कर रहे थे।



छात्र-छात्राओं के ईंट ढोने का वीडियो वायरल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link