Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 30, 2026

UPTET के OMR में त्रुटियों से प्रभावित अभ्यर्थियों ने CM से मांगा न्याय

UPTET के OMR में त्रुटियों से प्रभावित अभ्यर्थियों ने CM से मांगा न्याय

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के परिणाम में ओएमआर शीट पर अमान्य अनुक्रमांक, गलत बुकलेट नंबर और अन्य अंकन संबंधी त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के प्रभावित होने का मामला सामने आया है। इसे लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश ने गंभीर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की मांग की है।


संगठन का कहना है कि इन त्रुटियों के कारण परीक्षा में शामिल कई अभ्यर्थियों के परिणाम प्रभावित या रिजेक्ट हुए हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह और प्रदेश महामंत्री प्रदीप तिवारी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।


ज्ञापन में बताया गया है कि प्रभावित अभ्यर्थियों में ऐसे शिक्षक भी शामिल हैं, जो वर्तमान में विद्यालयों में नियुक्त हैं और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत उनके लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। संगठन के अनुसार, मानवीय त्रुटि के कारण किसी अभ्यर्थी को परीक्षा परिणाम से वंचित करना न्यायोचित नहीं है।


विशेष आपत्ति-सुधार विंडो खोलने की मांग



संगठन ने प्रभावित अभ्यर्थियों को अपनी स्थिति स्पष्ट करने और आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत करने के लिए विशेष आपत्ति/अभ्यावेदन तथा सुधार खिड़की उपलब्ध कराने की मांग की है।


साथ ही पात्र अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर दोबारा जांच एवं मूल्यांकन कर शीघ्र संशोधित परिणाम घोषित करने की मांग की गई है।


ज्ञापन में कहा गया है कि परीक्षा से जुड़ी मानवीय त्रुटियों का खामियाजा अभ्यर्थियों को नहीं भुगतना चाहिए। संगठन ने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर प्रभावित अभ्यर्थियों को राहत देने की मांग की है।



UPTET के OMR में त्रुटियों से प्रभावित अभ्यर्थियों ने CM से मांगा न्याय Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link