Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 30, 2026

क्लास में अभिभावक ने शिक्षिका को पीटा, केस

क्लास में अभिभावक ने शिक्षिका को पीटा, केस

प्रतापगढ़ : एक स्कूल में खेलते समय बच्चे से अनजाने में खरगोश की मौत हो गई। शिक्षिका ने उस बच्चे को जमकर डांटा और आगे से ऐसा न करने के लिए समझाया भी था। वहीं इस घटना से नाराज बच्चे के माता-पिता आग बबूला हो गए और स्कूल जा धमके। शिक्षिका की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने शिकायत पर घटना का केस दर्ज कर लिया है।


देल्हूपुर क्षेत्र के नौबस्ता स्थित पार्वती ग्लोबल साइंस स्कूल का यह मामला गुरुवार का है। शनिवार को घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया।





शिक्षिका पलक के अनुसार स्कूल प्रबंधन की तरफ से खरगोश पाला गया था। यहां पढ़ने वाले एक बच्चे के हाथों कुछ दिन पहले खरगोश की मौत हो गई थी। इस बात की जानकारी मिलने पर उन्होंने उसे डांटा था। बच्चे को समझाते हुए जीव हत्या न करने की नसीहत भी दी थी। बच्चे ने यह बात अपने अभिभावक को बताई तो वह टीचर पर नाराज हो गए। शनिवार सुबह साढ़े दस बजे बच्चे की मां सौम्या व पिता अभिषेक स्कूल पहुंचे। क्लास में पढ़ा रही टीचर पलक पर हमला बोल दिया। उनको बच्चों के सामने पीटा। बेंच से जमीन पर गिराकर मारा। टीचर की पिटाई का सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट मीडिया पर कुछ देर बाद प्रसारित होने लगा। इस प्रकरण में पीड़ित शिक्षिका के पिता संजय कुमार मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने सौम्या मिश्रा व उसके पति अभिषेक पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। केस में कहा गया है कि पिटाई से शिक्षिका के गले पर भी चोट आई है। स्कूल के प्रिंसिपल सतीश यादव से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन काल रिसीव नहीं हुई।

क्लास में अभिभावक ने शिक्षिका को पीटा, केस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link