Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 11, 2026

रिश्वत के रुपये नहीं थे तो लेखपाल ने कहा-बेटी भेज दो

रिश्वत के रुपये नहीं थे तो लेखपाल ने कहा-बेटी भेज दो

रायबरेली, । लालगंज तहसील क्षेत्र में गरीब परिवार की मजबूरी का कथित फायदा उठाने का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। क्षेत्रीय लेखपाल पर सरकारी मदद के लिए रिपोर्ट लगाने के एवज में रिश्वत मांगने और रुपये देने में असमर्थता जताने पर महिला से उसकी बेटी को अपने पास भेजने की बात कहने का आरोप है। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत अधिकारियों से कर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत के बाद क्षेत्राधिकारी लालगंज सुजीत राय को जांच सौंपी गई है। उधर, कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मामले को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा है।






परिवार के मुताबिक उसे सरकारी मदद की जरूरत थी। इसके लिए क्षेत्रीय लेखपाल से रिपोर्ट लगाने को कहा गया था। आरोप है कि रिपोर्ट के बदले लेखपाल ने रुपये की मांग की। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण महिला ने रुपये देने में असमर्थता जताई तो लेखपाल ने कथित तौर पर उसकी बेटी को अपने पास भेजने की बात कही।




आरोप सामने आने के बाद परिवार ने अधिकारियों से शिकायत की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत लेकर एसडीएम के पास पहुंचने पर उसकी बात को गंभीरता से लेने के बजाय अधिकारी ने कथित तौर पर हंसते हुए प्रतिक्रिया दी। वहीं मामले को कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर उठाए जाने के बाद प्रशासन ने जांच की जिम्मेदारी सीओ लालगंज को सौंपी है।


मामले की अभी पूरी जानकारी नहीं है। अधिकारियों की ओर से जांच के लिए निर्देशित किया गया है तो पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। आगे की कार्रवाई के लिए अधिकारियों को भेजी जाएगी। - सुजीत राय, क्षेत्राधिकारी लालगंज



रिश्वत के रुपये नहीं थे तो लेखपाल ने कहा-बेटी भेज दो Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link