कस्तूरबा विद्यालयों में अब 12वीं तक पढ़ सकेंगी छात्राएं
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली बेटियों की पढ़ाई आठवीं के बाद नहीं रुकेगी। नए सत्र से छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे विद्यालयों में जाने जरूरत नहीं पड़ेगी। वे कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में ही पढ़ेंगी। शासन के निर्देश पर लखनऊ के चार कस्तूरबा स्कूलों में 12वीं तक कक्षाएं संचालित करने की तैयारी शुरू हो गई है।
जिले में आठ कस्तूरबा बालिका विद्यालय संचालित किये जा रहे हैं। बीएसए विपिन कुमार का कहना है कि यहां से आठवीं करने वाली छात्राएं नए सत्र से इन्हीं स्कूलों में आगे की पढ़ाई कर सकेंगी। माध्यमिक की मान्यता का प्रस्ताव भेजा है।

