एनपीएस पर डीआईओएस से मिले शिक्षक
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों की समस्याओं के संबंध में डीआईओएस संतोष राय से गुरुवार को मुलाकात की।
एनपीएस से ओपीएस में स्थानांतरित शिक्षकों का एनपीएस अंशदान जीपीएफ खातों में स्थानांतरित करने, संबद्ध प्राथमिक अनुभाग के शिक्षकों की एनपीएस कटौती शुरू करने तथा एनपीएस संबंधी विसंगतियों को लेकर वार्ता की। डीआईओएस ने लंबित प्रकरणों के निस्तारण का आश्वासन दिया। जगदीश प्रसाद, बृजेन्द्र नाथ राय, कौशलेश प्रसाद तिवारी, राजेश यादव, कुंवर अनुपम, पीयूष कुमार, जीत लाल सरोज शामिल थे।

