Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 11, 2026

लखनऊ में सुबह से छाए काले बादल, बिजली कड़क रही:दिन में बारिश का आरेंज अलर्ट जारी, सितंबर में 630 मिमी बरसा पानी

 लखनऊ में सुबह से छाए काले बादल, बिजली कड़क रही:दिन में बारिश का आरेंज अलर्ट जारी, सितंबर में 630 मिमी बरसा पानी

लखनऊ में सुबह से आसमान में काले बादल छाए हैं। कई इलाकों में बिजली भी कड़क रही है। मौसम विभाग ने दिन में गरज-चमक के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जून से 10 सितंबर तक लखनऊ में 630.3 मिमी बारिश हो चुकी है। इस अवधि में सामान्य बारिश 578.9 मिमी होती है। यानी अब तक सामान्य से 51.4 मिमी ज्यादा बारिश हुई है।



अगस्त में ही 330 मिमी बारिश हुई। यह जून और जुलाई में हुई कुल बारिश से भी ज्यादा रही।


गुरुवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा है। अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 67 फीसदी रही है। दिन में 1.8 मिलीमीटर बारिश हुई है।

अगले 48 घंटों तक जारी रहेगा बारिश और बिजली का दौर


राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में इस सीजन मानसून का प्रदर्शन कुल मिलाकर सामान्य रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मानसून ट्रफ लखनऊ, बरेली और अंबिकापुर से होते हुए बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र तक फैली हुई है। इसके साथ ही, उत्तर-पश्चिमी यूपी पर बने चक्रवाती परिसंचरण का असर भी देखने को मिल रहा है।


बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से अगले 2 दिनों तक पूर्वांचल में कहीं-कहीं गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। मानसून ट्रफ की कमजोरी के कारण अभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश थमी हुई है।


हालांकि, अगले 2 दिनों के बाद यहां बारिश की गतिविधियों में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन किसी भारी या व्यापक बारिश का अनुमान नहीं है। अगले 48 घंटों तक पूरे प्रदेश में कुछ स्थानों पर बादलों के गरजने चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रहेगा। इसके बाद मानसूनी गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।



लखनऊ में सुबह से छाए काले बादल, बिजली कड़क रही:दिन में बारिश का आरेंज अलर्ट जारी, सितंबर में 630 मिमी बरसा पानी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link