छात्र ने अपनी मौत का हवाला देकर मांगी छुट्टी, प्रिंसिपल ने भी लिख दिया ‘Granted’… फिर खुला राज”
कानपुर | उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठवीं कक्षा के छात्र ने अपनी ही मौत का हवाला देकर प्रिंसिपल से छुट्टी मांग ली। प्रिंसिपल डीके शुक्ला ने लापरवाही का नमूना पेश करते हुए आवेदन पर ग्रांटेड लिखकर छुट्टी दे भी दी। दरअसल, जीटी रोड स्थित आरके मिशन इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र को छुट्टी चाहिए थी। इसलिए उसने प्रिंसिपल को छुट्टी का आवेदन भेजा। छात्र ने लिखा-'सविनय निवेदन है कि प्रार्थी विजय (बदला नाम) का 20 अगस्त को
अनुरोध है कि प्रार्थी को हाफ टाइम से अवकाश प्रदान करने की कृपा करें, महान दया होगी।' प्रिंसिपल ने लाल पेन से ग्रांटेड लिखकर अपने हस्ताक्षर भी कर दिए। छात्र को छुट्टी मिल गई। वह अपना आवेदन कुछ दिन तक छिपाए रहा। दोस्तों से चर्चा के बाद यह प्रार्थना पत्र जब शिक्षकों के बीच
