छात्रों को बजट में मिल सकता है स्मार्टफोन या लैपटॉप का तोहफा
कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई से सभी को जोड़ने में जुटी सरकार
अभी 38 फीसदी से ज्यादा बच्चों के पास नहीं है कोई साधन
नई दिल्ली-कोरोना महामारी के चलते घरों में रहकर ही पढ़ने को मजबूर स्कूली छात्रों को केंद्र सरकार आने वाले आम बजट में कुछ बड़ा तोहफा दे सकती है। फिलहाल तो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्मार्टफोन टेबलेट लैपटॉप टेलीविजन जैसे उपकरणों की सुविधा मुहैया कराई जा सकती है। इन दिनों पर सरकार का ध्यान ऑनलाइन पढ़ाई पर अधिक केंद्रित है।
पहली से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए सरकार पहले ही 12 नए टीवी चैनल लांच करने की घोषणा कर चुकी है।जिसकी तैयारी तेजी से चल रही है सूत्रों की मानें तो इस स्कूली बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्मार्ट फोन टेबलेट या फिर टेलीविजन जैसे साधन मुहैया कराने के विकल्पों पर सरकार इसलिए भी गंभीर है क्योंकि हाल में आई विभिन्न रिपोर्ट में स्पष्ट हो गया है कि अभी भी 38 फीसद से अधिक छात्रों के पास ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़ने के लिए कोई साधन नहीं है।
अभी एनुअल स्टेट ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट नामक गैर सरकारी संगठन की 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक संसाधन से वंचित छात्रों में करीब 44 फीसद बच्चे सरकारी स्कूलों के हैं।

