Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 28, 2020

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में नियुक्ति न मिलने पर अनशन करेंगे चयनित

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में नियुक्ति न मिलने पर अनशन करेंगे चयनित


प्रयागराज : इसे अधिकारियों की अदूरदर्शिता कहें या गैर जिम्मेदाराना रवैया। उन्होंने नियुक्ति पत्र देकर चयनितों को भटकने के लिए छोड़ दिया है। नियुक्ति पत्र देने से पहले विद्यालयों में कई चरण में पदों की पड़ताल होती है। उसके बाद नियुक्ति की संस्तुति दी जाती है। लेकिन, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा-2018 के कई चयनितों को ऐसे विद्यालय आवंटित कर दिए गए हैं, जहां संबंधित विषय का पद ही नहीं है। शिक्षा निदेशालय का चक्कर काट रहे चयनित अब अनशन की तैयारी में हैं।

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में नियुक्ति न मिलने पर अनशन करेंगे चयनित


उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2018 के तहत 15 विषयों में 10768 पदों की भर्ती निकाली थी। प्रथम चरण में 13 विषयों में 4243 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।


राजकीय हाईस्कूल भकुरा जौनपुर में संस्कृत शिक्षक के रूप में चयनित ¨वद्रेश कुमार पाल का कहना है कि दो दर्जन चयनितों को ऐसा विद्यालय आवंटित किया जहां पद नहीं है। शिक्षा निदेशालय के अधिकारी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। कहा कि जल्द नियुक्ति न मिली तो चयनित अनशन शुरू करने को बाध्य होंगे।


एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में नियुक्ति न मिलने पर अनशन करेंगे चयनित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link