Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 8, 2020

प्रधानाध्यापक पर लाठी डंडे सेदबंग ने किया हमला

प्रधानाध्यापक पर लाठी डंडे सेदबंग ने किया हमला

दीवानगंज : कंधई थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जाफरपुर के प्रधानाध्यापक पर एक दबंग युवक ने हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान बचाने दौड़े सहायक अध्यापक को भी युवक ने पीटकर घायल कर दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के माधोगंज गांव निवासी रामेन्द्र कुमार श्रीवास्तव (45) प्राथमिक विद्यालय जाफरपुर में प्रधानाध्यापक हैं।

इसी क्रम में शनिवार दोपहर लगभग ढ़ाई बजे वह स्कूल में बैठकर विद्यालय का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पहले से खुन्नस खाए गांव का एक युवक लाठी-डंडा लेकर विद्यालय पहुंचा और इसके पहले कि प्रधानाध्यापक कुछ समझ पाते कि उन पर हमला बोल दिया। बचाने दौड़े सहायक अध्यापक रत्नेश कुमार (32) को भी आरोपित ने लाठी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 
इस दौरान प्रधानाध्यापक की बाइक में भी तोड़फोड़ की गई। सूचना पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल, नरेंद्र तिवारी, ललित मिश्रा सरस, विनोद त्रिपाठी, अतुल पांडेय, अरुण सिंह, अजीत सहित कई शिक्षक स्कूल पहुंचे। उन्हें एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इसके साथ ही एसपी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसओ कंधई तुषार त्यागी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानाध्यापक पर लाठी डंडे सेदबंग ने किया हमला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link