Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, November 18, 2020

कामगारों के बच्चों को पांच हजार तक मिलेगी छात्रवृत्ति, जानें किस कक्षा के विद्यार्थियों को कितना वजीफा

कामगारों के बच्चों को पांच हजार तक मिलेगी छात्रवृत्ति, जानें किस कक्षा के विद्यार्थियों को कितना वजीफा 

प्रयागराज :- कामगारों के बेटे-बेटियों के लिए अच्छा मौका है। कामगारों के कक्षा एक से लेकर मेडिकल की पढ़ाई करने वाले बेटे-बेटियों को सौ से पांच हजार रुपये तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके लिए श्रम विभाग में ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। लेकिन, छात्रवृत्ति केवल उन्हीं छात्र-छात्रओं को मिलेगी, जिनकी कक्षा में उपस्थिति 70 फीसद होगी। 


संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत कक्षा एक से इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई करने वाले पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बेटे-बेटियों को हर महीने सौ से पांच हजार रुपये छात्रवृत्ति दिए जाने का प्रावधान है। यह लाभ उनके दो बच्चों के लिए है। आवेदन करने पर पंजीयन संख्या, बैंक खाता नंबर, पिछली कक्षा उत्तीर्ण होने की मार्कशीट, अगली कक्षा में प्रवेश लेने का प्रमाण पत्र लगाना होगा।


विद्याíथयों को कितना वजीफा


किस कक्षा के विद्याíथयों को कितना वजीफा (रुपये में)


एक से पांच तक- 100


छह से आठ तक- 150


नौंवी-दसवीं - 200


11 वीं-12 वीं- 250


आइटीआई प्रशिक्षण पर- 500


राजकीय संस्थान से पॉलीटेक्निक करने पर- 800


स्नातक - 1000


स्नातकोत्तर- 2000


राजकीय संस्थान से इंजीनियरिंग करने पर-3000


मेडिकल की पढ़ाई करने पर- 5000

कामगारों के बच्चों को पांच हजार तक मिलेगी छात्रवृत्ति, जानें किस कक्षा के विद्यार्थियों को कितना वजीफा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link