शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिलाना ही लक्ष्य-बृज किशोर
प्रतापगढ़- एमएलसी प्रत्याशी ब्रजकिशोर शुक्ला को ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन ने बुधवार को अपना समर्थन दिया. एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने शहर स्थित एक होटल में एमएसजी प्रत्याशी ब्रजकिशोर शुक्ला के साथ प्रेस वार्ता कर इसकी घोषणा की है.
उन्होंने कहा कि सरकार स्नातक रोजगार गारंटी विधेयक लाने में विफल रही. वह अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक को भी वकीलों की बार-बार मांग के बावजूद संसद व विधानसभा में पेश नहीं कर सकी हैं.ऐसे में रूरल बार एसोसिएशन लखनऊ खंड स्नातक से जुड़े जिलों के अधिवक्ताओं का इस चुनाव में ब्रजकिशोर शुक्ला को समर्थन रहेगा.
एमएलसी प्रत्याशी भोजपुर शुक्ला ने कहा कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाना मेरी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा यदि सफलता मिली तो प्रत्येक जिले तथा तहसील में काउंसलिंग सेंटरों की स्थापना होगी

