Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, November 24, 2020

अंतर्जनपदीय ट्रांसफर-court update

म्यूचुअल ट्रांसफर हेतु मेरे द्वारा फाइल की गई याचिका की सुनवाई आज कोर्ट नंबर 81 में हुई

हमारी तरफ से कोर्ट में हमारे विद्वान अधिवक्ता श्री राजीव कुमार त्रिपाठी ने जोरदार तरीके से अपना पक्ष रखा

अंतर्जनपदीय ट्रांसफर-court update


जिस पर कोर्ट ने सरकारी अधिवक्ताओं से नाराजगी जताते हुए इसमें देर करने के कारण पूछे


सरकारी वकीलों के पास केवल एक ही उत्तर था कि दिव्या गोस्वामी के केस में कोर्ट ने मिड-सत्र ट्रांसफर में रोक लगा रखी है इस वजह से वह अब तक ट्रांसफर नहीं हो पाया।

सरकारी वकीलों ने कोर्ट को अवगत कराया कि आज दिव्या गोस्वामी के केस भी सुनवाई हेतु लगा है और अगर उन्हें आज राहत मिलती है तो वो जल्द ट्रांसफर कर देंगे।


लेकिन एक बार फिर से हमारे अधिवक्ता श्री राजीव कुमार त्रिपाठी द्वारा इसका जोरदार तरीके से विरोध कर दिया गया और बोला गया कि हमारे पिटिशनर को बहुत दिक्कत हो रही है और म्यूच्यूअल ट्रांसफर में ऐसी कोई खास वाध्यता भी नहीं है इसलिए उनका ट्रांसफर किया जाए।


जज महोदय ने दिव्या कोर्ट केस के ऑर्डर की कॉपी अपने चेंबर में मंगाते हुए केस को एक बार फिर से लंच के बाद सुनने के लिए कहा गया है। साथ ही साथ उन्होंने सेक्रेटरी को भी तलब किया है अपना पक्ष रखने के लिए।


अधिवक्ता राजीव कुमार त्रिपाठी 15 सितंबर को अजीत कुमार की कोर्ट से जिस दिन अंतर्जनपदीय ट्रांसफर पर रोक लगी थी उस दिन भी उन्हीं अजीत कुमार की बेंच से गाजियाबाद के एक ट्रांसफर का आदेश कराने में सफल हुए थे।

इसके अलावा अधिवक्ता राजीव कुमार त्रिपाठी अपने विपक्ष में नामी सीनियर अधिवक्ताओं के बावजूद 68500 भर्ती के जिला आवंटन के केस को पिछले 2 साल से डिफेंड किए हुए हैं।



अवनेश मिश्रा

बरेली

अंतर्जनपदीय ट्रांसफर-court update Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link