Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 19, 2021

व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील फोटो भेजे, दो प्रधानाध्यापक निलंबित

 वाराणसी। शिक्षकों के लिए बनाए

गए व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील तस्वीरें भेजने के मामले में दो प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया गया। विभाग की ओर से त्रिस्तरीय कमेटी बनाकर जांच की जा रही है। प्रधानाध्यापकों की हरकत से शिक्षकों में नाराजगी है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बड़ागांव ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय फत्तूपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक समर बहादुर और प्राथमिक विद्यालय कूड़ी के प्रधानाध्यापक हरिनाथ वर्मा ने शिक्षकों के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो भेज दी। मामले की

व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील फोटो भेजे, दो प्रधानाध्यापक निलंबित


जानकारी होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। बीई ने पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट बीएसए को सौंपी। बीएसए ने तत्काल प्रभाव से दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया। दूसरी तरफ, हरहुआ विकास खंड के एक विद्यालय के कायाकल्प का कार्य न कराने पर प्राथमिक विद्यालय पलहीपट्टी के प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर को निलंबित कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि किसी भी दशा में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील फोटो भेजे, दो प्रधानाध्यापक निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link