Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 21, 2021

पंचायत चुनाव में आरक्षण के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट में याचिका, इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती

 नई दिल्‍ली। सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी गई है | जिसमें वर्ष 2015 को आधार बर्ष मानकर प्रदेश में पंचायत चुनाव में सीटों के लिए आरक्षण लागू करने का आदेश दिया गया था। वास्तव में इस फैसले को लेकर कुछ लोग खुश हैं और कुछ इसके विरोध में हैं। इस व्यवस्था से कई ग्राम पंचायत के समीकरण ही बदल गए हैं।


पंचायत चुनाव में आरक्षण के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट में याचिका, इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती




दिलीप कुमार ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) में कहा है कि हाईकोर्ट के फैसले पर बिचार किया जाना चाहिए। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया है कि हाईकोर्ट में उनका पक्ष नहीं सुना गया। सनद रहे कि पिछले दिनों हाईकोर्ट ने वर्ष 2015 को आधार वर्ष मानकर प्रदेश में पंचायत चुनाव में आरक्षण लागू करने का आदेश दिया था और 25 मई तक पंचायत चुनाव AI कराने के लिए कहा था।

पंचायत चुनाव में आरक्षण के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट में याचिका, इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को दी गई चुनौती Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link