Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, March 31, 2021

प्रदेश को मिलेगी नए अफसरों की सौगात, आयोग जारी करेगा दो भर्ती परीक्षाओं का परिणाम

 प्रयागराज : प्रतियोगी छात्रों के लिए अप्रैल का महीना सौगात लेकर आएगा। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग इसमें दो महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं का अंतिम परिणाम जारी करेगा। इसमें समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी यानी आरओ/एआरओ-2016 व पीसीएस-2020 की भर्ती शामिल है। वैसे, आरओ/एआरओ का अंतिम परिणाम तैयार हो चुका है, उसे किसी भी दिन जारी किया जा सकता है। जबकि पीसीएस-2020 का अंतिम परिणाम 20 अप्रैल से पहले जारी होने की प्रबल संभावना है। ऐसा होने से प्रदेश को अफसरों की नई सौगात मिलेगी।


प्रदेश को मिलेगी नए अफसरों की सौगात, आयोग जारी करेगा दो भर्ती परीक्षाओं का परिणाम



लोकसेवा आयोग ने पीसीएस-2020 के तहत 487 पद की भर्ती निकाली है। भर्ती के कुल पदों के सापेक्ष 845 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित हुए हैं। अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एक से आठ अप्रैल तक दो सत्रों में चलेगा। आयोग साक्षात्कार खत्म होने के सप्ताहभर बाद ही परिणाम जारी करना चाहता है। वहीं, आरओ/एआरओ-2016 के तहत 303 पदों की भर्ती निकली है। पेपर लीक के कारण एक बार उक्त भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा निरस्त हो चुकी है। इसकी दोबारा प्रारंभिक परीक्षा 20 सितंबर 2020 को आयोजित हुई थी। मुख्य परीक्षा कराने के बाद 23 से 25 फरवरी तक कंप्यूटर टाइ¨पग टेस्ट लिया जा चुका है।


आयोग सूत्रों का कहना है कि पीसीएस-2020 व आरओ/एआरओ-2016 के परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।


आयोग जारी करेगा दो भर्ती परीक्षाओं का परिणाम, 20 अप्रैल से पहले आ सकता है रिजल्ट शीघ्र होगी तैनाती

प्रदेश को मिलेगी नए अफसरों की सौगात, आयोग जारी करेगा दो भर्ती परीक्षाओं का परिणाम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link