Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, March 27, 2021

बिना अंक के प्रमोट होने वाले छात्रों को भी मिलेगी छात्रवृत्ति

 लखनऊ : सरकार महामारी के कारण बिना परीक्षा व अंक मिले ही प्रमोट होने वाले छात्र-छात्रओं को भी अब दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ देगी। यह लाभ उन छात्रों को मिलेगा जो पिछले वर्ष छात्रवृत्ति पा चुके हैं और इस वर्ष उन्होंने नवीनीकरण के लिए आवेदन किया है। इसके लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने छात्रवृत्ति व


बिना अंक के प्रमोट होने वाले छात्रों को भी मिलेगी छात्रवृत्ति



शुल्क प्रतिपूर्ति की नियमावली शिथिल कर दी है। अब वर्ष 2019-20 की मेरिट के आधार पर छात्रों को योजना का लाभ दिया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के बाद अब पिछड़ा वर्ग कल्याण ने भी दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में नवीनीकरण वाले छात्रों को राहत दे दी है। ऐसे छात्र जो परीक्षा दिए बिना अगली कक्षा में प्रमोट हुए हैं, उन्हें भी छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिया जाएगा। शुक्रवार को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण को वर्ष 2019-20 में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर छात्रवृत्ति देने के निर्देश दिए हैं।

बिना अंक के प्रमोट होने वाले छात्रों को भी मिलेगी छात्रवृत्ति Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link