Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 7, 2021

पंचायत चुनाव बाद 10 हजार होमगार्डो की भर्ती

 होमगार्ड विभाग में करीब 10 साल से जवानों की भर्ती नहीं हुई है। विभाग में करीब 30 हजार पद खाली हैं। विभाग में मुख्यालय स्तर पर अधिकारियों ने जवानों की भर्ती का खाका तैयार करना शुरू कर दिया गया है। इसके पूर्व जो भर्तियां हुई थीं, वो मृतक आश्रितों के लिए थीं। पहले फेस में 10 हजार जवानों की भर्ती होगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रत्येक वर्ष लगातार करीब तीन हजार होमगार्ड सेवानिवृत्त हो रहे हैं। लंबे समय से विभाग में जवानों की भर्ती न होने के कारण खाली पदों की संख्या बढ़ती जा रही है।



करीब 10 साल से होमगार्ड जवानों की भर्ती नहीं हुई थी। इस कारण 30 हजार पद खाली हैं। हमारे होमगार्ड थाने, यूपी 112, इंडस्ट्री, जिला प्रशासन समेत अन्य संस्थानों में ड्यूटी कर रहे हैं। प्रमुख सचिव अनिल कुमार द्वितीय के मार्गदर्शन में प्रस्ताव बना था। शासन ने इस पर मंजूरी दे दी है। पंचायत चुनाव के बाद भर्ती शुरू होगी।


रणजीत सिंह, डीआइजी, होमगार्ड मुख्यालय

पंचायत चुनाव बाद 10 हजार होमगार्डो की भर्ती Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link