Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, April 4, 2021

परिषदीय शिक्षकों की उलझनों को शांत करेगा मानव संपदा ऐप

 बेसिक शिक्षकों की उलझनों को शांत करेगा मानव संपदा ऐप


हरदोई। बेसिक शिक्षकों के लिए मानव संपदा पोर्टल की अनिवार्यता को समझाने एवं शिक्षकों की उलझनों को शांत करने के लिए शासन की ओर से मानव संपदा एप लांच किया है।


परिषदीय शिक्षकों की उलझनों को शांत करेगा मानव संपदा ऐप



शनिवार को एप जिले में भी शिक्षकों के व्हाट्स अप ग्रुपों में प्रसारित किया गया। इस संबंध में बीएसए ने बताया कि निश्चित रूप से यह एप शिक्षकों को काफी हद तक जानकारी प्रदान करेगा।बीएसए हेमंत राव ने बताया कि विभाग के सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों के लिए मानव संपदा पोर्टल काफी उपयोगी है। जिसका प्रयोग विभागीय कार्यों के लिए किया भी जा रहा है लेकिन अधिकांश शिक्षक इसका प्रयोग अभी भी नहीं कर रहे हैं।

इसलिए शासन ने मानव संपदा एप भी जारी किया है। इसके माध्यम से मानव संपदा पोर्टल क्यों जरूरी है और वह शिक्षकों के लिए किस तरह काम आ सकता है। इसकी जानकारी दी जा रही है।


कहीं न कहीं यह शिक्षकों के लिए काफी हद तक हितकारी सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि इसमें शिक्षकों की मूलभूत पांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसमें इस बात की जानकारी दी गई है कि सभी प्रकार के अवकाशों के आवेदन शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों को ऑनलाइन ही करने हैं।


ऑफलाइन अवकाश की मान्यता नहीं होगी। मानव संपदा पर सर्विस बुक कैसे देखें। इसकी भी जानकारी दी गई है। शिक्षकों को अपनी आर्हता संबंधी समस्त शैक्षिक अभिलेख पोर्टल पर किस तरह से अपलोड करने हैं, इसकी जानकारी भी मिल सकती है। उन्होंने सभी शिक्षकों से इस एप में दी गई जानकारियों से लाभ लेने की अपील की है।

परिषदीय शिक्षकों की उलझनों को शांत करेगा मानव संपदा ऐप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link