Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 1, 2021

दंपती सरकारी सेवा में तो एक को चुनाव ड्यूटी से छूट संभव

 यदि कोई दम्पति सरकारी सेवा में हैं तो उनमें से किसी एक को पंचायत चुनाव में ड्यूटी से मुक्ति मिल सकती है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा है कि यदि पति और पत्नी दोनों सरकारी सेवा में कार्यरत हैं तो उनमें से किसी एक की ही इयूटी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगायी जाए।

दंपती सरकारी सेवा में तो एक को चुनाव ड्यूटी से छूट संभव



आयोग के अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा की ओर से इस सिलसिले में सभी जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा गया है कि यदि पति और पत्नी दोनों सरकारी सेवा हैं और उन दोनों की ड्यूटी चुनाव में लगा दी जाती है तो दंपती के सामने बच्चों की देखभाल का संकट रहता है । लिहाजा यदि इस संबंधमें चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने के बारे में कोई प्रार्थना पत्र दिया जाता है तो सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए। आयोग को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन, उप्र के प्रदेश अध्यक्ष सिंह राठौर ने इस बाबत पत्र लिखा था।

दंपती सरकारी सेवा में तो एक को चुनाव ड्यूटी से छूट संभव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link