Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 3, 2021

पंचायत चुनाव:- पहले चरण के लिए नामांकन आज से

 लखनऊ : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रथम चरण के मतदान के लिए 18 जिलों में नामांकन पत्र दाखिल करने का काम शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू होगा। अगले दिन रविवार को भी पर्चे भरने का काम शाम पांच बजे तक चलेगा।


पंचायत चुनाव:- पहले चरण के लिए नामांकन आज से



15 अप्रैल को प्रस्तावित पहले चरण के मतदान के लिए जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों के नामांकन पत्र शनिवार व रविवार को जमा होंगे। नामांकन पत्रों की जांच पांच व छह अप्रैल को सुबह आठ बजे से की जाएगी। उम्मीदवार अपने नाम सात अप्रैल को सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक वापस ले सकते हैं। नाम वापसी के बाद इसी दिन दोपहर तीन बजे से चुनाव चिह्न् आवंटित किए जाएंगे। मतदान 15 अप्रैल की सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। संबंधित खबर 2


इन जिलों में होगा नामांकन


सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, श्रवस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, जौनपुर व भदोही।

पंचायत चुनाव:- पहले चरण के लिए नामांकन आज से Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link