वाराणसी। प्रेरणा पोर्टल पर अनुपस्थित होने की सूचना अपलोड होने के बाद भी संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं करने को शासन ने गंभीरता से लिया है। शासन ने एक सूची जारी की है जिसमें वाराणसी मंडल में बिना अवकाश के अनुपस्थित शिक्षकों की संख्या 462 है। ऐसे गैरहाजिर शिक्षकों के विरुद्ध बीएसए को हर हाल में कार्रवाई करनी होगी। परिषदीय विद्यालयों में निरीक्षण में गायब मिले शिक्षकों पर कार्रवाई न होने पर शासन ने नाराजगी जताई है। शासन की
सूची में वाराणसी में शिक्षक ऐसे मिले हैं, जिनके विरुद्ध अनुपस्थित रहने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बीएसए द्वारा अनुमोदन कर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

