Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 31, 2021

बनकटी ब्लाक में फर्जी शिक्षिका बर्खास्त

 बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूल में दूसरे के अभिलेखों पर फर्जी तरीके से सहायक अध्यापक बने 11 साल तक नौकरी करने का एक और मामला सामने आया है| बीएसए जगदीश शुक्ल ने  फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद जिले के बनकटी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जगुई में कार्यरत आरोपी  प्रधानअध्यापिका का स्नेहलता सिंह को बर्खास्त कर दिया है|साथ ही वेतन रिकवरी और मुकदमा दर्ज कराने का खंड शिक्षा अधिकारी बनकटी को आदेश दिया है|

बीएसए कार्यालय के अनुसार जिले के बनकटी ब्लाक में प्राथमिक विद्यालय जगुई मे कार्यरत प्रधानाध्यापिका स्नेहलता सिंह का सहायक अध्यापक पद पर चयन 2010 में हुआ था| 2020 में इस बात की शिकायत विभाग को मिली कि स्नेहलता सिंह ने किसी दूसरे के अभिलेखों का प्रयोग कर नौकरी हासिल की है| विभागीय जांच शुरू हुई तो सामने आया कि असली स्नेह लता सिंह जनपद गोरखपुर के अयोध्या दास राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं|

बनकटी ब्लाक में फर्जी शिक्षिका बर्खास्त


बनकटी ब्लाक में फर्जी शिक्षिका बर्खास्त Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link