पहाड़ी चित्रकूट :- उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा विदाई एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन शांति देवी इंटर कॉलेज पहाड़ी में शुक्रवार को किया गया| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडे रहे|
कार्यक्रम की अध्यक्षता राम भक्त त्रिपाठी ब्लॉक अध्यक्ष ने किया| शिक्षक संघ की टीम द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कामतानाथ स्वामी की फोटो व विदाई समारोह में निवर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश मिश्र को चांदी का मुकुट पहना कर सम्मानित किया गया |
समारोह में बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश मिश्र का कार्य सराहनीय रहा बच्चों के शिक्षण कार्य से लेकर विद्यालय के विकास के लिए शिक्षकों ने अपने अथक प्रयास किया वह वर्तमान में दिख रहा है| वहीं बच्चों की शिक्षा दीक्षा के लिए शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सब कुछ ठीक है कोरोनावायरस के काल में बच्चों की शिक्षा व्यवस्था ठीक कराते हुए आने वाले समय में शिक्षण कार्य गुणवत्ता के साथ बच्चों को ग्रहण कराएं|


