Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 31, 2021

स्कूल बंद, बच्चों के घर किताबें पहुंचा रहे शिक्षक

 लखनऊ : प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की दस्तक से पहले ही स्कूल कालेज बंद हो गए थे। अब भी छात्र-छात्रओं को विद्यालय नहीं बुलाया जा रहा, लेकिन ऐसे विकट दौर में भी प्राथमिक स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हुई। गर्मी की छुट्टियों से यहां आनलाइन पढ़ाई चल रही है। किताबों के बिना बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए शिक्षक छात्रों के घर तक पुस्तकें पहुंचा रहे हैं। अगस्त के अंत तक प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले हर बच्चे को किताबें मुहैया कराने की तैयारी है।

स्कूल बंद, बच्चों के घर किताबें पहुंचा रहे शिक्षक


बेसिक शिक्षा विभाग का दावा है कि अब तक 65 प्रतिशत किताबों का मुद्रण कराकर जिलों में भेजा जा चुका है। हर जिले में किताबें छात्रों को वितरित की जा रही हैं। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक, राजकीय, सहायताप्राप्त जूनियर हाईस्कूल, माध्यमिक विद्यालयों व सहायता प्राप्त मदरसों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्रओं को निश्शुल्क पाठ्य पुस्तकों व कार्य पुस्तिकाओं का वितरण बेसिक शिक्षा विभाग कराता है। 2021-22 में एक करोड़ 85 लाख से अधिक छात्रों को पुस्तकों का वितरण होना है।

स्कूल बंद, बच्चों के घर किताबें पहुंचा रहे शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link