Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 16, 2021

स्वतंत्रता दिवस पर डीएम कार्यालय में फहराया गया उल्टा झंडा, यहां देखें वायरल वीडियो

 औरैया: देशभर में देशवासी 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे। तमाम सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और नेताओं ने ध्वजारोहण करके तिरंगे को सलामी दी। इसी क्रम में औरैया के जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने डीएम कार्यालय में झंडा फहराया। लेकिन उन्होंने गलती से उल्टा झंडा फहरा दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्वतंत्रता दिवस पर डीएम कार्यालय में फहराया गया उल्टा झंडा, यहां देखें वायरल वीडियो



वायरल वीडियो में दिख रहा है कि औरैया के डीएम सुनील वर्मा ने गलती से उल्टा झंडा फहरा दिया। इस झंडे में केसरिया रंग नीचे जबकि हरा रंग आसमान की तरफ है। वहीं सीधे झंडे में सबसे ऊपर केसरिया रंग होता है। ध्वजारोहण के समय न तो डीएम और न किसी अन्य ने इसपर ध्यान दिया। इस दौरान एक शख्स लगातार फूल बरसाते हुए दिख रहा है जबकि राष्ट्रगान के समय हर देशवासी को सावधान की मुद्रा में खड़ा रहना होता है। बहरहाल उल्टे ध्वजारोहण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


स्वतंत्रता दिवस पर डीएम कार्यालय में फहराया गया उल्टा झंडा, यहां देखें वायरल वीडियो Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link