Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, August 28, 2021

यूपी बोर्ड ने जिलों को भेजे हाईस्कूल इंटर के अंकपत्र

 प्रयागराज: कोरोना संक्रमण के चलते बिना परीक्षा दिए प्रोन्नत हुए यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को अंकपत्र मिलने शुरू हो गए हैं। यूपी बोर्ड ने क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से जिलों को अंकपत्र भेज दिए हैं। अंक को लेकर जिन विद्यार्थियों को दिक्कत हो वह बोर्ड की कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं, जो कि 18 सितंबर से शुरू होगी और छह अक्टूबर तक चलेगी।

यूपी बोर्ड ने जिलों को भेजे हाईस्कूल इंटर के अंकपत्र


वर्ष 2021 में हाईस्कूल में 29.94 लाख व इंटर में 26.1 लाख छात्र-छात्रएं पंजीकृत थे। कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा नहीं हुई और पहली बार बिना परीक्षा के विद्यार्थियों को प्रोन्नत करते हुए परिणाम जारी किया गया। सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि कई जिलों में विद्यार्थियों को अंकपत्र मिल गए हैं। जिन जिलों में विद्यालयों में अंकपत्र नहीं पहुंचे हैं, वहां भी क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से जल्द पहुंच जाएंगे, जहां से विद्यार्थी अंकपत्र ले सकेंगे। अंक को लेकर जिन विद्यार्थियों को समस्या हो वह कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल होकर अंक सुधार कर सकते हैं। उन्हें बिना परीक्षा शुल्क दिए एक या अधिक विषयों में शामिल होने का अवसर दिया गया है। विद्यार्थियों को यह ध्यान रखना होगा कि कम्पार्टमेंट परीक्षा के मूल्यांकन में मिले अंक ही माने जाएंगे। जुलाई में घोषित उनका रिजल्ट मान्य नहीं रह जाएगा।

यूपी बोर्ड ने जिलों को भेजे हाईस्कूल इंटर के अंकपत्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link