Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 11, 2021

परिषदीय स्कूलों में तैयार होंगे माडल पुस्तकालय

 प्रयागराज : बच्चों में किताबों को पढ़ने की रुचि विकसित करने के लिए सभी परिषदीय स्कूलों में पुस्तक कार्नर बनाए गए हैं। अब इन्हें माडल पुस्तकालय बनाने की तैयारी है। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में पुस्तकें भी आती हैं। इस बार नेशनल बुक ट्रस्ट आफ इंडिया की किताबें मंगाई जा रही हैं। उम्मीद है कि प्रयागराज में 27 अगस्त तक किताबें आ जाएंगी। यहां 1001 सेट किताबों के आने की उम्मीद है। प्रत्येक सेट में 54 किताबें रहेंगी।

परिषदीय स्कूलों में तैयार होंगे माडल पुस्तकालय


बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि अब तक एनर्साईआरण्टी की किताबें आती थीं। इस बार एनबीटी की किताबें आ रही हैं। इन किताबों में बच्चों को अक्षर ज्ञान देने वाली कविता, कहानी की किताबों के साथ ही महापुरुषों के बारे में जानकारी देने वाली पुस्तकें भी शामिल रहेंगी। विद्यार्थी किताबों को अपने घर भी ले जा सकेंगे लेकिन एक सप्ताह के भीतर उन्हें वापस करना होंगा। सभी स्कूलों में बुक बलब भी बनाए जाएंगे। स्कूलों में बने पुस्तकालय को और समृद्ध बनाने में स्थानीय लोगों की भी मंदद ली जा सकती है। यदि कोई किताबें देना चाहता है तो शिक्षक उसे स्वीकार कर सकते हैं।

परिषदीय स्कूलों में तैयार होंगे माडल पुस्तकालय Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link