Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 23, 2021

आठ से साढ़े चार बजे तक स्कूल खोलने का निर्णय अव्यावहारिक

 गोरखपुर : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माध्यमिक विद्यालयों को सुबह आठ से सायं साढ़े चार बजे तक संचालित करने का निर्णय अव्यावहारिक है। इसके विरोध में शिक्षक गत 16 अगस्त से ही हाथ में काली पट्टी बांध शिक्षण कार्य कर रहे हैं, जो 24 अगस्त तक अनवरत जारी रहेगा।

आठ से साढ़े चार बजे तक स्कूल खोलने का निर्णय अव्यावहारिक


यह बातें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा.दिग्विजय नाथ पांडेय ने कही। कहा कि सरकार का यह निर्णय शिक्षा संहिता की धारा 86 (1) और 87 का उल्लंघन है। सरकार के इस निर्णय व पुरानी पेंशन बहाली समेत पंद्रह सूत्रीय मांगों को लेकर 25 अगस्त को जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों में तालाबंदी कराते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर सत्याग्रह प्रदर्शन किया जाएगा।

आठ से साढ़े चार बजे तक स्कूल खोलने का निर्णय अव्यावहारिक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link