Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 6, 2021

अमरोहा- पेंशन बहाली की मांग पर शिक्षक और कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली

 अमरोहा कर्मचारी शिक्षक


अधिकारी और पेंशनर्स अधिकार मंच ने पुरानी पेंशन की बहाली समेत अन्य मांगों के समर्थन में बाइक रैली निकाली। शहर के विभिन्न मार्गों से होकर कर्मचारी गुजरे सरकार पर दाखिलाफी का आरोप लगाए। कहा कि मांगों के समर्थन करेगा उसे विधानसभा चुनाव में समर्थन देंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्र डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी को दिया।


परिषदीय स्कूल और इंटर  कॉलेजों के शिक्षक और सरकारी कार्यालय कर्मचारी मंगलवार को मिनी स्टेडियम में जुटे। यहां से बाइक रैली निकाली जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट परिसर में पहुंची। कर्मचारी नेताओं कहा कि शिक्षा सेवा अधिकरण विशेषक वापस लिया जाए 60 वर्ष को आयु पूरी करने से पहले कार्मिकों को मृत्यु पर परिवार को रोटी का भुगतान करें। मृतक शिक्षकों के आश्रितों को टीईटी को उपाधि से छूट दी जाए। शिक्षकों को राज्य कर्मियों की तरह एसीपी, चिकित्सा सुविधा उपार्जित अवकाश और द्वितीय शनिवार को छुट्टी दो जाए शिक्षामित्र, अनुदेशक कस्तूरबा गांधी स्कूलों के शिक्षकों को पूर्ण शिक्षक का दर्जा दिया जाए आशा बहुओं को पदोन्नति एएनएम पद पर की जाए। ग्राम पंचायतों को सोशल ऑडिट छह महीने में कराए। निगम के कर्मियों को भी बोनस की सुविधा दी जाए। संग्रह अमीन संवर्ग को पदोन्नति नायब तहसीलदार के पद पर बहाल की जाए। इस दौरान राजीव सिंह, ज्ञानेंद्र त्यागी, डॉ जीपी सिंह, पूर्वी सिंह, अनूप पैसल, स्पीनाथ सिंह, मुकेश चौधरी, राजेंद्र सैनी, मूलचंद्र चौहान, फुलवंत सिंह, अनीस अहमद योगेंद्र सिंह, योगेश चौधरी, रामवीर सिंह, विपिन चौहान, जितेंद्र सिंह, होमपाल चौहान, विवेक त्यागी, धर्मपाल सिंह, अमीपाल सिंह, मुसब्बर हुसैन, अतुल पंडित, शैलेंद्र शर्मा आदि रहे।

अमरोहा- पेंशन बहाली की मांग पर शिक्षक और कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link