अलीगढ़। लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी व पेंशनर्स अधिकार मंच अलीगढ़ इकाई ने बाइक रैली निकालकर भाजपा सरकार को अपनी ताकत दिखाई। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय को ज्ञापन सौंपा गया।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक बाइक रैली निकाली गई। इस मौके पर अधिकार मंच के संरक्षक व पूर्व विधायक जगवीर किशोर जैन ने कहा कि यदि सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं करती तो विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा संरक्षक उदय राज सिंह ने कहा कि कर्मचारी शिक्षकों के प्रति भाजपा सरकार संवेदनहीन है। मंच के संयोजक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि अगर भाजपा सरकार आज के आंदोलन से नहीं मानती है तो 28 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

