Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 6, 2021

गोरखपुर-याचना नहीं अब रण होगा, संघर्ष महा भीषण होगा

 गोरखपुर। कर्मचारी-शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच की जिला इकाई की अगुवाई में मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि मांगें पूरी की जाएं, महज आश्वासन से काम नहीं चलेगा।




शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनर्स की समस्या का सरकार त्वरित निस्तारण करे, अन्यथा बड़ा आंदोलन होगा। रैली के दौरान पुरानी पेंशन बहाल करने, याचना नहीं अब रण होगा, संघर्ष महा भीषण होगा, देख लो सरकार हमने तेरा एस्मा तोड़ दिया, सरीखे नारे लगाए गए।


बाइक रैली सिंचाई विभाग के नलकूप प्रांगण से शुरू होकर रेल म्यूजियम यूनिवर्सिटी चौराहा, पीडब्ल्यूडी ऑफिस, आयकर विभाग होते हुए छात्रसंघ चौराहा आंबेडकर चौक, हरिओमनगर इंदिरा बाल विहार टाउनहाल होते हुए डीएम कार्यालय पर समाप्त हुई। आखिर में मांगों के समर्थन में एक पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश दूबे ने कहा कि सरकार शिक्षक कर्मचारियों की मांगों के प्रति विगत चार साल से उदासीन रही है। अनेक बार अनेक बिंदुओं पर सहमति के बाद भी शासनादेश जारी नहीं किया गया। कभी वाजिब मांगों को नहीं माना गया। मंच के संरक्षक भक्तराज राम त्रिपाठी एवं रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में एक भी शासनादेश नहीं जारी किया गया। मजबूर होकर हमें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।


प्रधान महासचिव राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार ने यदि हमारी मांगों को पूरा नहीं किया तो 28 अक्तूबर को पूरे जिले के कर्मचारी शिक्षक कार्य ठप कर जिला मुख्यालय पर धरना देंगे।


• रैली में राजेंद्र शर्मा, दिग्विजय नाथ पांडेय, श्रीधर मिश्रा, समीर पांडेय, श्याम नारायण सिंह, सुधांशु अनिल चंद, बृजेश श्रीवास्तव, मोहन सिंह, हरेंद्र राय, ज्ञानेंद्र ओझा, जन्मेजय पांडेय, राकेश अमरनाथ यादव, ज्ञानेश राय, सर्वश्वर तिवारी, जय प्रकाश राजेश पांडेय, अनिल पांडेय, राजेश मद्देशिया, राकेश राय, ज्ञानेंद ओझा मिश्रा, गोविंद राय, योगेश शुक्ला, आदि लोग मौजूद रहे।

गोरखपुर-याचना नहीं अब रण होगा, संघर्ष महा भीषण होगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link