Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 6, 2021

महोबा-बाइक जुलूस निकालकर पुरानी पेंशन की मांग

 बाइक जुलूस निकालकर पुरानी पेंशन की मांग 

महोबा। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी व पेंशनर्स अधिकार मंच के प्रांतीय आह्वान पर पुरानी पेंशन समेत 21 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को शिक्षक व कर्मचारियों ने बाइक जुलूस निकाला। शहर के मुख्य मार्गों में जुलूस निकालकर नारेबाजी की। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।



पेंशनर्स अधिकार मंच के • जिलाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा के नेतृत्व में बीएसए कार्यालय से बाइक रैली निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। बाद में डीएम सत्येंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी है। जिसे तत्काल बहाल किया जाए। बताया कि विभिन्न समस्याओं को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है, लेकिन शासन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। 28 अक्तूबर को प्रदेशभर के अधिकारी, कर्मचारी व शिक्षक धरना प्रदर्शन करेंगे। 30 नवंबर को राज्यस्तरीय रैली निकाली जाएगी।


बाइक रैली में प्राथमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, लेखपाल संघ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, सफाई कर्मचारी संघ, आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ, अनुदेशक संघ आदि संगठनों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। रैली व ज्ञापन सौंपने वालों में महासचिव सुलेमान खान, वीरेंद्र सिंह यादव, अजय तिवारी, सुनील शर्मा, दयाराम वर्मा, विनोद वर्मा, परमलाल, भूपेंद्र सिंह सेंगर, कृष्णचंद्र विश्वकर्मा, शिवकुमार गोस्वामी, अशोक शुक्ला, शशिभूषण समेत तमाम कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी आदि मौजूद रहे।

महोबा-बाइक जुलूस निकालकर पुरानी पेंशन की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link