Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 6, 2021

बस्ती - कर्मचारी और शिक्षक संगठनों ने निकाला मोटरसाइकिल जुलूस

 बस्ती कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेशनर्स अधिकार मंच ने प्रदेश नेतृत्व के आश्वान पर मंगलवार को शिवहर्ष किसान पीजी कालेज के परिसर से मोटरसाइकिल जुलुस निकाला शहर के कंपनी बाग, रोडवेज मालवीय रोड होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे कर्मचारियों में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्य राजस्व अधिकारी नीता यादव को सौंपा। कहा कि अगर मांगे नहीं मानी गई तो 28 अक्तूबर को आंदोलन किया जाएगा।



मोटरसाइकिल जुलूस का नेतृत् कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेशनर्स अधिकार मंच के अध्यक्ष चंद्रिका सिंह और अशोक कुमार मिश्रा ने किया रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पर पहुंची। कर्मचारियों और शिक्षकों ने अपनी न्यायोचित मांगों को पूरा करने के लिए नारे भी लगाए। कर्मचारियों की मोटरसाइकिल रैली के कारण अनेक स्थानों पर ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस बल लगातार निगरानी करता रहा मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में पुरानी पेंशन को व्यवस्था को लागू किए जाने, रोके गए भक्तों को बहाल करने, पं. दीनदयाल उपाध्याय शलेस चिकित्सा सुविधा को दिए जाने, फोल्ड के कर्मचारियों को मोटरसाइकिल भत्ता देने, दैनिक वेतन, संविदा आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों को नियमित किए जाने कर्मचारियों की वेतन विसंगति को दूर करने, अवकाश नकदीकरण की 300 सीमा को बढ़ाकर 600 दिन किए जाने आदि की मांग की गई है। रैली को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिवपाल सिंह, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के अध्यक्ष ई. अभिषेक सिंह विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष अरुणेष पाल, ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष मनोज यादव, सफाई कर्मचारी के अध्यक्ष अजय आर्य,


कोषागार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश पाठक, प्राथमिक शिक्षक सघ के मंत्री बाल कृष्ण ओझा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पफल, मंत्री तौलू प्रसाद दीवानी न्यायालय कर्मचारी पक्ष अशोक सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कहा कि कर्मचारी, शिक्षक अपनी मांगों को लेकर तम दम तक संघर्ष जारी रखेंगे एस्मा लगाने से कोई नहीं डरने वाला है। सरकार मांगों पर कार्रवाई न कर कर्मचारियों शिक्षकों की आवाजों को दबा रही है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चेतावनी दी कि समस्या का निस्तारण न हुआ तो 28 अक्तूबर को अस्तो समेत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विशाल धरना दिया जाएगा मोटरसाइकिल रैली में दुर्गेश पादव, संतोष राव, फैजान अहमद, शिव प्रकाश सिंह, प्रवीन श्रीवास्तव, प्रमोद शुक्ला, सुधीर तिवारी, अमरेश श्रीवास्तव, श्याम करन यदव, चंद्रभूषण प्रताप, राकेश पांडेय, रमाशंकर चौधरी गिरीश चंद्र चौर्य, सुरेल गाड़, आशीष कुमार, मंशाराम ओंकार सिंह, राम चरन, संतोष शुक्ला, शीतल गुप्ता, राजेश कुमार, स्ट्रनरायन, मो. कलीम, विमल आनंद, सभाजीत पाल, शिवपूजन आर्य, राजेश गिरी, कुंवर राकेश सिंह, गिरजेश, हरिओम, अखिलेश पांडेय, उमाकांत शुक्ल, रुकुमुददीन, संतोष मित्र, रवि, अशोक, प्रमोद रंजन, संतोष, अखनी, शिवमंगल, सुभाष, खुनाथ चंद्रप्रकाश आदि शामिल थे।

बस्ती - कर्मचारी और शिक्षक संगठनों ने निकाला मोटरसाइकिल जुलूस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link