राज्य कर्मचारियों ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, प्रदर्शन
मंझनपुर। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले मंगलवार को जिला इकाई के पदाधिकारी बीएसए कार्यालय के सामने एकत्र हुए। इसके बाद पुरानी पेंशन व कर्मचारियों की समस्याओं से स्लोगन की तख्तियां लेकर बाइक रैली निकाली। रैली डायट मैदान से समदा चौराहा, ओसा चौराहा, मंझनपुर चौराहा, विकास भवन होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। यहां |मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
रैली में शामिल विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों ने बाइक रैली में भाग लेकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कर्मचारी शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सभी विभागों ने एकजुट होकर सात जुलाई 2020 को पेंशनर्स मंच बनाया है। इसके तहत मंगलवार को प्रथम चरण में बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे चरण में 28 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन व 30 नवंबर को ईको गार्डेन लखनऊ में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पुरानी पेंशन बहाली, कैसलेश चिकित्सा की सुविधा, शिक्षामित्र अनुदेशक का वेतन बढ़ाए जाने सहित विभिन्न प्रमुख मांगों सहित लंबित समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई। इस दौरान ध्यान सिंह, पंकज सिंह, अरुण, प्रमोद सिंह, विनय
कुमार, दशरथ लाल, अरविंद, रहमत अली, ईश्वर शरण सिंह रहे।

