Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 6, 2021

प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए नर्सरी अध्यापक नियुक्त करे प्रदेश सरकार

 द्रंग (मंडी)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्रंग खंड द्वितीय की आम सभा संघ के प्रधान तुला राम की अध्यक्षता में पधर में हुई। बैठक में खंड के अधीन विभिन्न पाठशालाओं के अध्यापकों ने अपने अपने सुझाव साझा किए।



इस दौरान शिक्षकों को आ रही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए संघ ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई कि सभी केंद्रीय पाठशालाओं में कार्यालय संबंधी कार्यों के निवारण के लिए इंटरनेट और कंप्यूटर की सुविधा प्रदान की जाए। जिससे कार्यालय का कार्य सुचारू रूप से किया जा सके।

सहित सभी कार्य शिक्षक अपने व्यक्तिगत फोन से कर रहे हैं। अध्यापकों के व्यक्तिगत फोन से सभी कार्य करना उचित नहीं है। शिक्षा खंड में कई अध्यापकों के पद रिक्त चले हैं। वहीं, साथ में प्री 

शिक्षकों ने मामला उठाया कि खंड कार्यालय से संबंधित कार्य के साथ-साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई प्राइमरी स्कूलों को चलाने के लिए अध्यापकों की भी कोई व्यवस्था नहीं है। संघ ने प्री प्राइमरी कक्षाओं को चलाने के लिए शीघ्र नर्सरी अध्यापकों की भर्ती की जाए। इसके साथ खंड कार्यालय में बीआरसी के रिक्त पदों को भी तत्काल प्रभाव से भरा जाए। बीआरसी न होने से सर्व शिक्षा अभियान की गतिविधियां उप होकर रह गई हैं। इस कारण अनेक समस्याएं आड़े आ रही हैं।


आम सभा में खंड के अध्यक्ष तुला राम, मुख्य सचिव ललित कुमार, कोषाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, महिला विंग अध्यक्ष तेजा चौहान, उपाध्यक्ष धारू राम, प्रेस सचिव अशोक कुमार, पूर्व अध्यक्ष नागेश कुमार, केंद्रीय मुख्य शिक्षक सुखराम बिहारी लाल, राम चंद्र, साविंदर लाल शनिचरू राम, पूर्व सचिव गिरधारी लाल सहित शिक्षा खंड के अध्यापक अध्यापिकाओं ने भाग लिया। इस दौरान संघ ने हाल ही में नवोदय विद्यालय की परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई देते हुए उज्ज् भविष्य की कामना की।

प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए नर्सरी अध्यापक नियुक्त करे प्रदेश सरकार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link