Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, October 6, 2021

कासगंज-पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने निकाली रैली

 

कासगंज। शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदर्शन करते हुए वाहन रैली निकाली। वाहन रैली निकालने के पश्चात मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में पेंशन बहाली की मांग उठाई गई। इसके अलावा अन्य मांगें भी की गईं।



जिलाध्यक्ष खूबेंद्र सिंह लोधी, जिला सचिव नितिन जौहरी ने अपनी मांगों के बारे में बताया कि 1 अप्रैल 2005 से लागू नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त करके पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। सिंचाई विभाग के सींचपालों व नलकूप चालकों को ग्रेड पे रुपया 2800 अनुमन्य किया जाए। सातवें वेतन आयोग की संस्तुति जारी की ए इसके अलावा भत्तों,मोटरसाइकिल भत्ता, बेसिक विद्यालयों का संविलियन निरस्त करने, वित्तविहिन विद्यालयों के शिक्षकों की नियमावली बनाने, शिक्षामित्र अनुदेशक, विशेष शिक्षक एवं कस्तूरबा विद्यालयों के शिक्षकों को स्थायी शिक्षक बनाने सहित अन्य मांगें उठाई गई।


प्रदर्शन के दौरान राजकुमार सिंह छौंकर, रमेश चंद्र, दुष्यंत चौहान, अजीत शर्मा, मंजू सोलंकी, धर्मेंद्र पुंढीर, नरेंद्र वर्मा, रोहतास राजपूत, ऐवन सिंह, आरडी यादव, कमल सिंह रंजन, संजीव कुमार, जमीर आलम, मोहनलाल, नदीम अख्तर, ओमवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

कासगंज-पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने निकाली रैली Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link